मुंबई पहुंचीं Dua Lipa, जोमैटो के Feeding India Concert में इस दिन करेंगी परफॉर्म

By एकता | Nov 28, 2024

हॉलीवुड पॉप स्टार दुआ लिपा ज़ोमैटो के फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं। उन्हें गुरुवार को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में, दुआ को पीले रंग की टी-शर्ट और बैगी पैंट पहने देखा जा सकता है। एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी मौजूद थे, लेकिन पॉप स्टार बिना तस्वीर खिंचवाएं ही वहां से चली गयी।

वीडियो में, भारतीय पैपराजी दुआ को तस्वीरों के लिए रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, दुआ... दुआ... दुआ में याद रखना। पिछली बार की तरह इस बार भी पैपराजी का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, जोमैटो का फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 30 नवंबर को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा, जिसमे दुआ परफॉर्म करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: Squid Game की स्टार Jung Ho Yeon ने नौ साल के बाद बॉयफ्रेंड Lee Dong Hwi से ब्रेकअप किया

इससे पहले, दुआ लिपा पिछले साल दिसंबर में भारत आई थीं। उन्होंने इस दौरान दिल्ली और राजस्थान की यात्रा की थी। इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए, दुआ लिपा ने लिखा, 'मैं भारत में अपना साल खत्म करने के लिए बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं। यहां के सभी अद्भुत लोगों का धन्यवाद जिन्होंने हमें इतना प्यार, दयालुता, आतिथ्य और उदारता दिखाई है। यह अनुभव बहुत सार्थक रहा है। मैं अपने परिवार के साथ जादू में और उसके भीतर होने के लिए भाग्यशाली महसूस करती हूं जहाँ हमें अन्वेषण करने, फिर से संगठित होने, रिचार्ज करने और फिर से शुरू करने का समय मिला है। आने वाले साल के लिए तैयार। कितना आनंद है।'

प्रमुख खबरें

CBSE Board Exams Cancelled!! युद्ध की आग में झुलसा बोर्ड एग्जाम! एजुकेशन बोर्ड ने पश्चिम एशिया में रद्द कीं 12वीं की परीक्षाएं!

Thailand Vacation पर सास के साथ दिखीं Parineeti Chopra, Raghav संग शेयर की Family Pics

Amit Shah Assam Visit | अमित शाह ने असम में 2,092 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत की

Mayawati का SP पर बड़ा हमला, कहा- PDA सिर्फ छलावा, असली पार्टी तो बस BSP ही है