दुबई जाने की कर रहे हैं प्लानिंग तो बरतनी होगी यह सावधानियां

By जेपी शुक्ला | Jul 07, 2020

अभी हाल ही में अमीरात मीडिया सेंटर ने घोषणा की है कि दुबई का एयरपोर्ट पर्यटकों के लिए पुनः जुलाई 7 से खोल दिए जायेंगे। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुबई ने लगभग तीन महीने से अपने यहाँ टूरिस्ट के आने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। लेकिन और देशों की तरह दुबई में भी पर्यटकों को यात्रा करने के लिए कुछ निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

इसके अलावा दुबई आने वाले हर पर्यटक को हेल्थ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा जिसमे उसे ये सुनिश्चित करना होगा कि उसका पहले से ही स्वास्थ्य बीमा हुआ है यानी उसका हेल्थ इंश्‍योरेंस होना अनिवार्य होगा। अगर किसी पर्यटक को Covid-19 के लक्षण दिखते हैं तो एयरलाइंस उसे प्रस्थान के हवाईअड्डे पर बोर्डिंग करने से मना कर सकती है।

दुबई संयुक्त अरब अमीरात का एक ऐसा शहर है जो अत्याधुनिक वास्तुकला, लक्सरी ख़रीददारी और खूबसूरत और हसींन नाइट लाइफ़ के लिए जाना जाता है। वहां का बुर्ज ख़लीफ़ा, जो दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है और जिसकी ऊंचाई 930 मीटर है, दुनिया भर में मशहूर है।

भौगोलिक स्थिति

दुबई संयुक्त अरब अमीरात के फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है एक निहायत ही खूबसूरत शहर है और समुद्र तल से लगभग 16 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दुबई के पूर्वोत्तर में शारजाह, दक्षिण-पूर्व में ओमान की सल्तनत और दक्षिण में अबू धाबी स्थित है। फारस की खाड़ी अमीरात के पश्चिमी तट की सीमा बनाती है। दुबई का क्षेत्रफल लगभग 1,588 वर्ग मील है। शहर के आसपास के रेतीले रेगिस्तान में जंगली घास और खजूर के पेड़ पाए जाते हैं।

दुबई की जलवायु रेगिस्तान होने की वजह से गर्म होती है। दुबई में ग्रीष्मकाल बेहद गर्म, हवा और नमी वाला होता है, जहां औसत तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहता है। सबसे गर्म महीना अगस्त का होता है जब तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। जनवरी का औसत तापमान २४ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।

इसे भी पढ़ें: भारत की इन खूबसूरत जगहों के नजारे नहीं है किसी जन्नत से कम, जानिए...

पर्यटन

पर्यटन के लिहाज़ से दुबई की जितनी प्रशंसा की जाये, कम है क्योंकि कहा जाता है कि 2020 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा और पसंदीदा पर्यटक शहर बन जायेगा। पर्यटकों के लिए दुबई का आकर्षण मुख्य रूप से खरीदारी पर आधारित है, लेकिन इसके अलावा अन्य प्राचीन और आधुनिक आकर्षण भी हैं। दुबई यूएई का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल होने की वजह से मुख्यतः भारतीय यात्रियों का एक प्रमुख आकर्षण है। दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग केंद्र दुबई का दुबई मॉल है। दुबई को “सोने का शहर” भी कहा जाता है, क्योंकि वहां पर सोने की लगभग 250 खुदरा दुकाने हैं जो अकेले डीरा में हैं। 

दुबई के मुख्य आकर्षण

वैसे तो दुबई का मुख्य आकर्षण वहां का बुर्ज खलीफा है जो दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है और 163 मंज़िला बनी हुई है, लेकिन इसके अलावा और भी बहुत से आकर्षण हैं जिन्हे आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते।

1. बुर्ज़-अल-अरब

2. मिरेकल गार्डन

3. डेजर्ट सफारी 

4. मरीना वाटरफ्रंट

5. दुबई फाउंटेन

6. ग्लोबल विलेज दुबई

7. दुबई मॉल 

8. दुबई क्रीक

9. ग्रैंड मस्जिद 

10. दुबई ओपेरा 

11. जुमेरा मस्जिद

12. काइट बीच

13. डोल्फिनॉरियम

14. सईद अल-मकतूम हाउस

15. गुरु नानक दरबार 

16. बॉलीवुड पार्क

17. रास अलखोर वन्यजीव अभयारण्य

18. स्की दुबई 

19. एतिहाद संग्रहालय

इन बहुत सारे खूबसूरत जगहों के अलावा और भी बहुत सारे रमणीक और खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जैसे डॉलफिन बे, लेगोलैंड दुबई, दुबई गोल्डसूक, सफा पार्क, सनसेट बीच, बुर्ज़ अल अरब बीच इत्यादि, जहां आप जा सकते हैं और अपने भ्रमण का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हरिद्वार में हैं तो इन चीजों का जरूर करें एक्सपीरियंस

वैसे तो दुबई जाने का सबसे उत्तम समय सर्दियों का होता है, लेकिन नवंबर से अप्रैल के बीच आप कभी भी जा सकते हैं। दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान, जो की जनवरी और फरवरी में आयोजित किया जाता है, पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है।  

जेपी शुक्ला

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा