Ducati ने लॉन्च की Multistrada V2 सीरीज की बाइक, बुकिंग शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

मुंबई। इटली की सुपरबाइक कंपनी डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी मल्टीस्ट्राडा वी2 श्रृंखला की मोटरसाइकिलें उतारने की घोषणा की है। भारत में इनकी शोरूम कीमत 14.65 लाख रुपये से शुरू होगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत में सोमवार से मल्टीस्ट्राडा वी2 डुकाटी डीलरशिप पर उपलब्ध रहेगी, जिसकी कीमत 14.65 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं मल्टीस्ट्राडा वी2 एस की शोरूम कीमत 16.65 लाख रुपये है। कंपनी ने कहा कि उसकी नई बाइक लिए बुकिंग दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोच्चि सहित कोलकाता और चेन्नई में सभी डुकाटी डीलरशिप पर खुल गई है।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए