घने कोहरे की वजह से तीन दिनों में दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 60 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2023

दिल्ली हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं और लगभग 60 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए तथा कई विमानों ने देर से उड़ान भरी।

सूत्रों ने दावा किया कि ज्यादातर उड़ानों के मार्ग परिवर्तित करने पड़े क्योंकि पायलटों को कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था। सूत्रों ने बताया कि इस अवधि के दौरान इंडिगो की कम से कम 13 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए जबकि एयर इंडिया और स्पाइसजेट की 10-10 उड़ानों के मार्गों को परिवर्तित किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, अन्य उड़ानों में विस्तार की पांच, अकासा एअर की तीन और एलायंस एअर की दो उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और इंदौर सहित अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें