वैश्विक संकेतों के चलते शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

मुंबई। शुरूआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ खुला। यह करीब 200 अंक की बढ़त के साथ चल रहा है। ब्रोकरों के अनुसार निवेशकों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से संबंधित बयान का इंतजार है जिससे वैश्विक स्तर पर बाजारों में धारणा मजबूत बनी हुई है। वहीं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौता होने को लेकर भी उम्मीद बनी हुई है।

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 177.17 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,690.31 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 35.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,725.60 अंक पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मचा सिडनी में कोहराम, बाढ़ आने से जन-जीवन प्रभावित

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष