भारतीय खेल प्राधिकरण के सभी प्रशिक्षण शिविर तीन मई तक के लिए स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के देश भर के सभी प्रशिक्षण शिविर तीन मई तक स्थगित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोविड-19 महामारी को रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन में विस्तार की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया गया। साइ सूत्रों ने प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मंगलवार को कहा, ‘‘राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण साइ के सभी शिविरों को 14 अप्रैल तक स्थगित किया गया था। हम 14 अप्रैल के बाद आगे के बारे में फैसला करने पर विचार कर रहे थे लेकिन अब जबकि राष्ट्रीय लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है तो शिविर भी तीन मई तक स्थगित रहेंगे। ’’

भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा जैसे खिलाड़ियों को हालांकि साइ हॉस्टलों में रहने की अनुमति दी जाएगी। चोपड़ा पिछले महीने तुर्की से लौटने के बाद एनआईएस पटियाला में हैं। सूत्रों ने कहा, ‘‘जो खिलाड़ी साइ बेंगलुरू और पटियाला में हैं, वे पूर्व की तरह वहीं रहेंगे। ’’ कोरोना वायरस के कारण भारत में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10,000 से अधिक लोग संक्रमित पाये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा