कोविड के नए सब वेरिएंट की वजह से चीन में फिर लग सकता है लॉकडाउन, मार्केट 9% गिरा, कर्ज का बोझ कंपनियों के लिए पैदा कर रहा मुश्किलें

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2022

चीन में कोविड का एक नया सब वेरिएंट बड़े पैमाने पर अपना पांव पसारने लगा है। हालात ऐसे हैं कि एक बार फिर से चीन में लॉकडाउन लग सकता है। चीन की कोरोना वायरस पर नो टॉलरेंस वायरस स्ट्रेटेजी का पालन करते हुए सिर्फ एक कोरोना का मामला आने पर एक छोटे शहर के हजारों लोगों को लॉकडाउन में धकेल दिया। चीन के शहर वूगांग में महज एक मामला आने के बाद सख्त कदम उठाये गए है। भविष्य के लिए बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए चीन का शेयर बाजार भी डरा हुआ है। जिसकी वजह से 28 जून के बाद से हैंग सेंग चीन इंटरप्राइजेज इंडेक्स 9 फीसदी गिर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: दुनिया में दादागिरी दिखा रहे चीन के खिलाफ बड़ी पहल, 14 जुलाई को होगी 'आई2यू2' की वर्चुअल बैठक, लीड रोल में है भारत

जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि चीन में कोविड के नए सब वेरिएंट की वजह से फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ऐसा होने पर फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप्प हो जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कोरोना के सब-वेरिएंट का डर व्याप्त है। लोग खर्च नहीं कर पाएंगे। वैसे ही कर्ज का बोझ चीनी कंपनियों के लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

Shahjahanpur Nagar Nigam पार्षदों के रकम बांटने की शपथ वाले वीडियो पर जांच शुरू

Love Horoscope For 25 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दिल्ली में H1N1 के बढ़ते Cases, CM ने बुलाई Emergency Meeting, Schools को Advisory

Video: Awarapan 2 की सक्सेस पार्टी में दिखा Disha Patani का बोल्ड अवतार, इंटरनेट बढ़ा पारा