निसर्ग चक्रवात की वजह से ट्रेनों के मार्ग, समय में बदलाव, जानें किस ट्रेन का बदला गया समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2020

मुम्बई। चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के आज दोपहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुंचने से पहले मध्य रेलवे ने मुम्बई से कुछ ट्रेनों के मार्गों को बदला है और कुछ के समय में परिवर्तन किया है। मध्य रेलवे (सीआर) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मुम्बई से चलने वाली पांच विशेष ट्रनों का समय बदला गया है और तीन विशेष ट्रेनों का मार्ग को बदला जाएगा। इसमें कहागया है कि बदलाव के बाद एलटीटी- गोरखपुर विषेष अब सुबह 11 बजकर 10 मिनट की बजाय रात आठ बजे रवाना होगी। एलटीटी- तिरुवनंतपुरम विशेष सुबह 11 बजकर 40 की बजाय शाम छह बजे और एलटीटी-दरभंगा विशेष दोपरह सवा 12 की बजाय रात साढ़े आठ बजे रवाना होगी। 

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर