हमारी विभिन्न योजनाओं की वजह से आज पूरे देश में राजस्‍थान की चर्चा है: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2023

जयपुर। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्‍य सरकार की विभिन्न योजनाओं के चलते आज पूरे देश में राजस्‍थान की चर्चा है। उन्होंने कहा कि लंपी रोग से दुधारू गायों की मौत पर 40-40 हजार रुपये का मुआवजा देने वाला राजस्‍थान पहला राज्‍य बन गया है। गहलोत ने यहां मीडिया से बातचीत में अपनी सरकार के महंगाई रा‍हत शिविरों का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा,‘‘इन शिविरों में सात करोड़ गारंटी कार्ड बंट चुके हैं, 1.60 करोड़ घर में हम लगभग पहुंच चुके हैं. इतना बड़ा अभियान चल रहा है। पूरे देश में चर्चा किसी राज्‍य की है तो उस राज्‍य का नाम राजस्‍थान है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्‍थान देश का पहला राज्‍य बन गया है जिसने लंपी रोग से मरने वाली दुधारू गायों के मुआवजे के रूप में पशुपालकों को 40-40 रुपये डीबीटी किए हैं। गहलोत ने कहा,‘‘ हमने बजट में घोषणा की थी कि लंपी से जिन पशुपालकों की दुधारू गाय मर गई हैं उन्हें हम 40-40 हजार रुपये प्रति गाय की दर से सहायता देंगे। अब हमने आगे के लिए बीमा कर दिया है, कामधेनु योजना के तहत हर परिवार में दो पशुओं (गाय हो या भैंस) 40-40 हजार रुपये का बीमा करवाया जाएगा। यह बीमा सरकार कराएगी ताकि पशुपालकों का विश्वास पशुपालन में बना रहे।’’

इसे भी पढ़ें: Kedarnath मंदिर के गर्भगृह में लगा सोना पीतल में हुआ तब्दील, पुरोहितों ने की आंदोलन की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के अलावा पशुपालन भी रोजगार का बड़ा साधन होता है। किसानों के साथ साथ सरकार पशुपालकों को भी पूरी तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि हम पशुपालकों को अब हम दूध पर पांच रुपये प्रति लीटर बोनस दे रहे हैं। गहलोत ने दावा किया कि राजस्‍थान आज देश में दुग्ध संग्रहण में देश में ‘नंबर वन’ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्‍थान कृषि व पशुपालन सहित कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मौजूदा कार्यकाल में एक भी नया कर नहीं लगाया गया। गहलोत ने कहा क‍ि शानदार वित्तीय स्थिति के कारण ही हम ये (योजनाएं)कर पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी