वैश्विक बाजारों में मजबूती से Sensex 539 अंक चढ़ा, Nifty 173 अंक मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2024

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों के मानक सूचकांकों में बृहस्पतिवार को लगभग एक प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अनुमान जताया है कि इस साल ब्याज दर में तीन बार कटौती की जाएगी। इसके बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 539.50 अंक यानी 0.75 प्रतिशत उछलकर 72,641.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 780.77 अंक तक उछलकर 72,882.46 अंक पर पहुंच गया था। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जबकि सेंसेक्स लाभ में रहा है। 

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाज़ार सकारात्मक दायरे में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस दौरान एसएंडपी 500 अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि डॉऊ जोन्स और नैस्डैक भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू बाजारों को वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत मिला। फेडरल रिजर्व ने मुद्रास्फीति के दीर्घकालिक लक्ष्य से ऊपर रहने के बावजूद इस साल ब्याज दरों में तीन कटौतियों की राह पर चलने का संकेत दिया है।’’ 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 85.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। बुधवार को सेंसेक्स 89.64 अंक चढ़कर 72,101.69 अंक और निफ्टी 21.65 अंक बढ़कर21,839.10 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे

Washington में Kim Jung-kwan की अहम बैठक, South Korea ने Semiconductors पर निवेश की खबरों का किया जोरदार खंडन

NRIs को बड़ी राहत: SEBI के नए KYC नियमों से India में आएगा टिकाऊ Foreign Capital, बोले Nithin Kamath

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात