मुलायम के पाप की वजह से बेटे ने धक्का मार कर सड़क पर निकाल दिया: वरुण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2019

पीलीभीत। भाजपा के युवा सांसद और पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने हिन्दुत्व का मुद्दा उठाते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा और कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने का पाप करने वाले मुलायम को उनके ही बेटे ने पार्टी में किनारे कर दिया। वरुण ने पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनावी सभा में कहा कि सपा संस्थापक मुलायम ने वर्ष 1990 में रामभक्तों पर गोलियां चलवा कर पाप किए हैं। उनके जीवन के अंत में क्या हुआ! उनके अपने बेटे अखिलेश यादव ने धक्का मार कर सड़क पर निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने पीलीभीत से वरुण गांधी, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा और रामपुर से जयाप्रदा को दिया टिकट

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप पाप करोगे तो एक न एक दिन ये सब वापस आएगा। अगर मेरी मां ने पूरे जीवन पुण्य ना किया होता तो मैं यहाँ आपके सामने खड़ा नहीं होता है।’’ वरुण ने सपा-बसपा—रालोद गठबंधन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन पार्टियों के कार्यकर्ता दिखावे के लिये तो एकजुट हो गए हैं, लेकिन नीचे सब एक दूसरे से नाराज हैं। अगर ये एक हो भी गए हैं तो भी ये कौन से खेत की  मूली  हैं। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती पर चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया और कहा कि मायावती ने पूरे जीवन में खुले आम टिकट बेचने के अलावा और किया ही क्या है?

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत