Vitamin D Deficiency: इन आदतों की वजह से शरीर में नहीं अवशोषित होता विटामिन डी, जानिए कारण

By अनन्या मिश्रा | Dec 14, 2024

अमूमन लोग ऐसा समझते हैं कि प्रोटीन या कैल्शियम ही शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं। लेकिन इसके अलावा भी शरीर के लिए अन्य कई विटामिन्स की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक विटामिन डी है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी न सिर्फ कैल्शियम के अब्जॉर्प्शान में सहायक होता है। बल्कि यह विटामिन डी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसलिए शरीर में विटामिन डी के लिए सनलाइट के साथ विटामिन डी युक्त फूड खाने की सलाह दी जाती है।

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप पर्याप्त मात्रा में यह विटामिन इनटेक करते हैं, लेकिन फिर भी यह आपके शरीर में वह सही से अवशोषित नहीं हो पाता है। बता दें कि इसके कई कारण हो सकते हैं, जो शरीर में विटामिन डी के अवशोषण में बाधा पैदा करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में विटामिन डी के अवशोषण में रूकावट पैदा करते हैं।

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत सूर्य की किरणों को माना जाता है। अगर आप खुद को पूरी तरह से कवर करने के बाद सनलाइट में जाते हैं, तो इससे आपको नुकसान होता है। क्योंकि सनलाइट से मिलने वाला विटामिन डी शरीर में सही तरह से अब्जॉर्व नहीं हो पाता है। इसलिए प्रयास करें कि सुबह सूरज की रोशनी में कुछ समय जरूर बैठें। वहीं इस दौरान कम से कम कपड़े पहनें और थोड़ी देर के लिए सनस्क्रीन को अवॉइड करें।

दवाईयों के बीच में गैप ना होना

कुछ लोग दवा लेने के फौरन बाद विटामिन डी रिच फूड या सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई दवाएं ऐसी होती हैं, जो शरीर में विटामिन डी व अन्य पोषक तत्वों को अब्जॉर्व करने में बाधा पैदा करती हैं। इसलिए अगर आप किसी दवा का सेवन करते हैं, तो कम से कम 30 या फिर 1 घंटे के गैप के बाद खाना खाएं। इससे आपको भोजन के न्यूट्रिएंट्स आसानी से मिल जाएंगे। 

लो फैट डाइट

जो लोग वेट कम करना चाहते हैं, वह खुद से तरह-तरह की डाइट फॉलो करने लगते हैं। कई बार लोग लो फैट डाइट पर चले जाते हैं और सिर्फ बॉयल फूड खाते हैं। जिसकी वजह से शरीर में विटामिन डी की कमी होने लग जाती है।

लेकिन शायद आपको यह पता नहीं होगा कि विटामिन डी को अब्जार्ब होने के लिए गुड फैट की जरूरत होती है। क्योंकि अगर आपकी डाइट से गुड फैट नहीं होंगे, तो शरीर में विटामिन डी अब्जॉर्व ही नहीं होगा। इसलिए हमेशा एक्सपर्ट की गाइडेंस में खास तरह की डाइट फॉलो करनी चाहिए।

आंतों की समस्या

बता दें कि शरीर में विटामिन डी छोटी आंत में जाकर अब्जॉर्व होता है। लेकिन अगर किसी को आंतों से जुड़ी समस्या जैसे अल्सर आदि है और वह सही से काम नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि उस व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी सही तरह से अवशोषित न हो।

ऐसी स्थिति में व्यक्ति को मेडिकल सहायता की जरूरत होती है और उसको विटामिड डी के सप्लीमेंट लेने की जरूरत हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Amethi Panchayat Voter List से Smriti Irani का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश

Keralam की महिलाओं को बड़ी सौगात! 15 जून से KSRTC बसों में Free Travel

Fashion Tips: Working Women के लिए परफेक्ट हैं ये Handbags, Office Look को बनाएंगे Super Stylish

Ayodhya Ram Mandir में 7 करोड़ चढ़ावा चोरी! Sanjay Raut ने कहा- BJP हर जगह कर रही डकैती