वास्तु टिप्सः घर में हो रही इन गलतियों से धन में होती है कमी

By कमल सिंघी | Feb 10, 2020

वास्तु शास्त्र वर्तमान नही बल्कि कई हजार वर्षों से भवन निर्माण से लेकर उसमे ख़ुशी-ख़ुशी रहने तक में अपनी भूमिका निभाता रहा हैं। वास्तु शास्त्र घर, भवन, मंदिर आदि का निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान हैं। आज हम इसी वास्तु शास्त्र की मदद से आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप अपार मेहनत के बाद भी धन और वृद्धि को लेकर परेशान हैं तो हमारी यह खबर आपको जानना बेहद जरूरी हैं। अगर आप घर में यह तीन गलतियां कर रहें हैं तो जरूर ही आप धन से परेशान होंगे। यह तीन गलतियां क्या हैं और इनसे निदान कैसे पाया जा सकता हैं। यह हम आज आपकों बताने जा रहें हैं।

इसे भी पढ़ें: अदृश्य भक्त करता है रोज शिव पूजा, कौन है वो ? रहस्य अब भी बरकरार

घर का झाड़ू बन सकती हैं धन की कमी का कारण-

घर में छोटी-छोटी चीजों से आपको बड़ा नुकसान होता हैं। जिसे हम और आप नजर अंदाज कर देते हैं। जो हमें नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का झाड़ू भी धन की कमी का बड़ा कारण होता हैं। जी हाँ, यह बिल्कुल सही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू खड़ी नहीं रखना चाहिए और ना ही यह घर में आने वाले आगन्तुको को दिखना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार इससे घर में धन की कमी और नकारात्मकता बनी रहती हैं। इसलिए घर में झाड़ू को आड़ी व छुपा कर रखें। वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू न बुहारे। अगर आपके घर में ऐसा हो रहा है तो तुरंत ही इस गलती को सुधारें।

 

कड़ी मेहनत के बाद भी प्रमोशन नहीं होने का यह हैं कारण-

आप अपने काम में अपना बेस्ट से बेस्ट देने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। अगर फिर भी आपकी प्रमोशन नहीं हो रही हैं तो यह आपकी एक गलती की वजह से हो रहा हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद भी प्रभावशाली उन्नति, स्थिरता, प्रमोशन और प्रसिद्धि नहीं मिल पा रही हैं तो वास्तु के अनुसार आप अपने ऑफिस में दक्षिण की दीवार पर सात दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाएं। आप ऐसा करते हैं तो वास्तु के अनुसार जल्द ही आपको इसका लाभ मिलेगा। वास्तु के इस उपाय को अद्भुत उपाय माना गया हैं। इसलिए आप इस छोटी सी गलती पर ध्यान दीजिए और अपने कार्यालय में 7 दौड़ते हुए घोड़े की जल्द ही तस्वीर लगाइये।

इसे भी पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां चूहों को भोग लगाने से प्रसन्न होती है माता

घर का कैलेंडर बदलेगा आपका भाग्य-

हम अपने कार्य में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हम घर में छोटी सी छोटी चीजो का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं। वास्तु के अनुसार आपके घर में धन की कमी और उन्नति नहीं होने का एक कारण घर में लगा कैलेंडर भी होता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर या कार्यालय के दक्षिण की दीवार पर कैलेंडर लगाने से घर का मुखिया या फिर आप सदैव बीमार रहेंगे। इतना ही नहीं आपकी प्रगति के अवसर भी प्राप्त नहीं होंगे। वास्तु शास्त्र कहता हैं कि घर या कार्यालय की पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर कैलेंडर लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुभ-लाभ मिलेगा और धन की कमी खत्म होगी एवं उन्नति प्रदान होती हैं। अगर आपके घर या कार्यालय में भी यह छोटी सी चूक हो रही हैं तो जल्दी ही इसे ठीक कीजिए। क्योंकि आपके घर में लगा कैलेंडर आपका भाग्य बदल सकता है।

 

- कमल सिंघी

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी