कैटरीना कैफ की इन गलतियों की वजह से दीपिका पादुकोण आज है सुपरस्टार

By रेनू तिवारी | Jan 09, 2019

दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस है। किसी भी फिल्म को करने के लिए दीपिका पादुकोण 14 से 15 करोड़ फीस लेती हैं। क्योकि वो जबरदस्त एक्टर हैं जो किसी भी किरदार में जान डाल दें। फिर चाहे वो राम की लीला बनकर हो या बाजीराव की मस्तानी बन कर हर रोल को दीपिका पादुकोण ने पर्दे पर जिंदा किया हैं। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की दीपिका पादुकोण की इस सफलता के पीछे किस तरफ कैटरीना कैफ की गलतियां हैं। या फिर आप ये भी कह सकते है कि कैटरीना कैफ की गलतियों की वजह से आज दीपिका पादुकोण इतनी बड़ी स्टार हैं।

लंबे समय से कैटरीना कैफ की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल भी नहीं मचाया। उनके पास इस वक्त एक ही बड़ी फिल्म है सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत। फिल्म भारत भी पहले प्रियंका चोपड़ा को मिली थी लेकिन शादी की वजह से प्रियंका ने ये फिल्म छोड़ दी जिसके बाद सलमान के कहने पर कैटरीना कैफ को भारत के लिए साइन कर लिया गया।

लेकिन कैटरीना कैफ ने जो फिल्में रिजेक्ट की उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और दीपिका पादुकोण को सुपरस्टार बना दिया। 


आइये जानते हैं उन बड़ी फिल्मों के के बारे में-


ये जवानी है दीवानी 

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी का ऑफर पहले कैटरीना कैफ को मिला था लेकिन कैटरीना ने फिल्म करने से मना कर दिया था जिसके बाद ये फिल्म में दीपिका पादुकोण को मिली और इस फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की आज भी इस फिल्म के लोग दीवाने हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस 

शाहरूख के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी को फिल्म जब तक है जान में काफी पसंद किया गया था जिसके बाद रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में कैटरीना को अपनी पहली पसंद के तौर पर सलेक्ट किया लेकिन मैडम कैटरीना ने इस फिल्म को भी करने से इनकार कर दिया। और ये ऑफर एक बार फिर से  दीपिका की झोली में आ गिरा।

राम लीला 

फिल्म राम लीला के सेट से शुरू हुई थी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी। जो आज के समय के सबसे पसंदीदा कपल में से एक है लेकिन शायद ये जोड़ी न बनती अगर ये फिल्म कैटरीना ने की होती लेकिन कैटरीना कैफ ने इस फिल्म को करने से भी इंकार कर दिया था।

हैप्पी न्यू ईयर

एक तरफ दीपिका एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों को हां करती रहीं वो भी ये जानते हुए कि कैटरीना के बाद वो दूसरी चॉइस थीं कैटरीना लगातार गलतियां दोहराती रही। हैप्पी न्यू ईयर भी उन्होंने अपने हाथ से जाने दी। किक नर्गिस फाखरी के साथ सलमान खान का हिट गाना मैनू यार ना मिला तो मर जावां.. पहले कैटरीना कैफ की झोली में आया था। उससे पहले दीपिका के पास ये ऑफर गया था लेकिन उन्होने मना कर दिया उसके बाद कैटरीना द्वारा इंकार किये जाने के बाद नर्गिस को ये मौका मिला।


सिंघम 

करीना से पहले ये रोल कैट को ऑफर किया गया पर उन्होंने सिरे से इसे नकार दिया! गुंडे एक बार फिर कैट ने अर्जुन और रणवीर के फिल्म में होते हुए भी इसे नकार दिया और उन्हें इसका कोई मलाल नहीं।

बजीराव मस्तानी 

अब तो हमें पूरा यकीन हो गया है कि उनकी प्रॉब्लम रणवीर सिंह हैं शायद! वरना मस्तानी के किरदार को ना कहना बड़ी बात थी ये भी ऑफर कैटरीना कैफ ने दीपिका की झोली में डाल दिया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह