By Kusum | Sep 07, 2025
रविवार को दलीप ट्रॉफी के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले ड्रॉ हो गए। दरअसल, गुरजपनीत सिंह और एमडी निधीष के बाद नारायण जगदीशन के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साउथ जोन ने बड़ी बढ़त के साथ नॉर्थ जोन के खिलाफ फाइनल में जगह बना ली है। उसके 6 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इसमें शुभम शर्मा (96), दानिश मालेवर (76), कप्तान रजत पाटीदार (77), उपेंद्र यादव (87), हर्ष दुबे (75) और सारांश जैन (63) शामिल हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली साउथ जोन की 11 सितंबर से रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन से खिताबी भिड़ंत होगी।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने 34 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने नारायण जगदीशन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 61 रनों की अविजित साझेदारी हुई। इस दौरान जगदीशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साउथ जोन द्वारा 24.1 ओवर में एक विकेट पर 95 का स्कोर बनाए जाने के बाद दोनों टीमों में ड्रॉ पर सहमति बनी। जगदीशन ने 69 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।