ट्रैक्टर ट्राली को डंपर ने मारी टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग पर एक अनियंत्रित डंपर ने एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया दिल्ली यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। 

प्रमुख खबरें

कौन हैं मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर? जो बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए

Online Safety: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख साफ, केंद्र सरकार लेगी फैसला

CBI ने 10 साल बाद दबोचा Proclaimed Offender Jitendra Pathak, संसद में नौकरी के नाम पर की थी Fraud

Mayank Chakraborty ने Asian Chess में जीत से किया आगाज, विग्नेश का ड्रॉ