Dune Prophecy Trailer । मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है तब्बू, ट्रेलर में अभिनेत्री की झलक देखकर बढ़ा फैंस का उत्साह

By एकता | Oct 18, 2024

एचबीओ ओरिजिनल सीरीज ड्यून प्रोफेसी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। 6 एपिसोड़ की ये सीरीज 18 नवंबर से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीम होगी। हर सोमवार को सीरीज का एक एपिसोड रिलीज किया जाएगा। ये सीरीज अंग्रेज़ी और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी में भी देखी जा सकती है।

सीरीज 'ड्यून प्रोफ़ेसी' में पॉल एट्राइड्स के सत्ता में आने से 10,000 साल पहले की कहानी दिखाई गयी है। यह कहानी ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे. एंडरसन द्वारा लिखित उपन्यास 'सिस्टरहुड ऑफ़ ड्यून' से प्रेरित है। इसमें दो हार्कोनेन बहनों के संघर्ष की कहानी है, जो मानवता के भविष्य के लिए खतरों का सामना करती हैं और बेने गेसेरिट नामक प्रसिद्ध संप्रदाय की स्थापना करती हैं। तब्बू के साथ, सीरीज़ में एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोशी मे, जोश हेस्टन, एम्मा कैनिंग और जेसिका बार्डन सहित कई कलाकार शामिल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इसे भी पढ़ें: RIP Liam Payne । आखिरी वक्त में खुश थे गायक, नाश्ते का ले रहे थे आनंद, फिर कैसे हुई मौत?

ड्यून प्रोफेसी से पहले तब्बू मीरा नायर की द नेमसेक (2006) और एंग ली की लाइफ ऑफ पाई (2012) में भूमिका निभा चुकी है। अभिनेत्री इस नयी हॉलीवुड सीरीज का ट्रेलर लॉन्च होते ही उनके करीबी दोस्त और निर्माता विशाल भारद्वाज ने इसे साझा किया। इसके साथ उन्होंने तब्बू को बधाई देते हुए लिखा, 'मेरे दिल की धड़कन के लिए गर्व और खुशी से भरा हुआ, जिसका कोई सनी नहीं है।'

प्रमुख खबरें

US Presidential Election 2028 | राष्ट्रपति चुनाव के लिए जेडी वेंस को समर्थन देने पर डोनाल्ड ट्रंप का टालमटोल, कहा- अभी बहुत जल्दी है

BJP के प्रमुख रणनीतिकार Amit Shah का 62वां जन्मदिन, RSS से Union Cabinet तक का सफर

वैश्विक दबाव में Sensex 678 अंक लुढ़का, Nifty भी 22,568 पर फिसला

शेयर बाजार में गिरावट और कच्चे तेल के दबाव से Rupee 12 पैसे फिसला, 94.50 प्रति डॉलर पर