डुप्लेसिस के पास अब युवा बल्लेबाजों के लिए अधिक समय होगा: डुसेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन का मानना है कि कप्तानी से हटने के बाद टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस के पास अब युवाओं के साथ ‘जानकारी को साझा’ करने का अधिक समय होगा। डु प्लेसिस ने फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी 20 प्रारुप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। डुसेन से स्पोर्ट्स 24 से कहा, ‘‘ कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसके साथ आपको कई चीजों को कंधे पर उठाना होता है। आपके काम का हमेशा आकलन होता रहता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट ‘आईसीयू’में , कहा इसके प्रमुख ने

आपको आलोचना और प्रशंसा से भी निपटना पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ शायद फाफ (डुप्लेसिस) के कंधे से यह बोझ हट गया, ऐसा नहीं है कि उन्हें यह भूमिका निभाने में कभी परेशानी हुई। अब उनके पास युवा बल्लेबाजों के लिए अधिक समय होगा, कप्तानी के कारण पहले वह ऐसा नहीं कर पाते थे।’’ डुसेन ने कहा, ‘‘उनके पास ज्ञान का खजाना है जिससे युवा बल्लेबाजों के फायदा हो सकता है जैसा कि मेरे साथ पिछले 18 महीने से हो रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा