5 सितंबर से कोलकाता में शुरू होगा डूरंड कप 2021, ऐतिहासिक टूर्नामेंट में 16 टीमें लेंगी भाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

कोलकाता। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पांच और आई-लीग की तीन फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमों में शामिल है जिसका आयोजन यहां पांच सितंबर से तीन अक्टूबर तक किया जाएगा। कई वर्षों तक दिल्ली में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 2019 में कोलकाता में खेला गया था। अब इसके 130वें सत्र का आयोजन भी इसी शहर में होगा। भारतीय सेना द्वारा पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता दुनिया की तीसरा सबसे पुरानी और एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस साल भी टूर्नामेंट की मेजबानी पश्चिम बंगाल सरकार संयुक्त रूप से कर रही है।

प्रमुख खबरें

Mathura के छाता में 200 करोड़ से लगेगा नया Ethanol Plant, यूपी कैबिनेट की हरी झंडी

5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए, सरकार ने UPI पर MDR को लेकर क्या नया ऐलान कर दिया, जानिए आम लोगों पर क्या होगा असर

Nitish Mishra की मौजूदगी में Bihar Urban Development और CEPT के बीच हुआ अहम समझौता

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, IT Sector शेयरों ने गिरावट के बीच संभाला मोर्चा