Durg Road Accident: बिना लाइसेंस बाइक चलाकर ली थी जान, कोर्ट ने बेटे को 5 साल और पिता को दी 3 माह की जेल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 01, 2026

दुर्ग, एक नवंबर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक अदालत ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में 19-वर्षीय एक युवक को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर बेटे को मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति देने पर उसके पिता को भी तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई। सरकारी वकील द्रोण तम्रकार ने रविवार को बताया कि यहां की सत्र अदालत ने शनिवार को जामुल निवासी मोहित कुमार बघेल और उसके पिता मोहन लाल (54) को अगस्त 2025 में हुए सड़क हादसे के मामले में दोषी ठहराया।

इस हादसे में स्कूटर चला रहे शादान अली की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उत्तम पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि मोहित के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद उसके पिता ने उसे मोटरसाइकिल चलाने के लिए दे दी थी। मोहित को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105(2) (गैर-इरादतन हत्या) और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।

अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मोहित के पिता मोहन लाल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 5/180 के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने उन्हें तीन महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।

प्रमुख खबरें

आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा Cyclone Murasu, 3 नवंबर को तट से टकराने की आशंका

एलर्जी की दवा Antihistamines दिमाग और सतर्कता पर डालती हैं अलग-अलग असर, जानिए सही चयन

Uttarakhand के Munsiyari में ₹3000 के Budget में दिखेगी पंचचूली, ऐसे करें Trip प्लान

SBI Research का अनुमान, मार्च 2027 तक 10 वर्षीय Bond Yield घटकर 6.75-7 प्रतिशत पर आ सकती है