दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: पीड़िता का दोस्त गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार शाम को उसके एक मित्र को गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या छह हो गई है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वह पीड़िता के साथ शाम करीब 7:58 बजे कॉलेज परिसर से बाहर निकलते हुए दिखायी दे रहा है। इसके बाद उसे रात 8:42 बजे अकेले परिसर में लौटते हुए और कुछ देर बाद फिर बाहर जाते हुए देखा गया।

अधिकारी ने बताया कि फुटेज में पीड़िता और उसका सहपाठी रात करीब 9:29 बजे परिसर में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्रा के पिता ने पहले आरोप लगाया था कि अपराध के पीछे उनकी बेटी के दोस्त की ‘भूमिका’ हो सकती है।

इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा से शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर कुछ लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत