Durgapur Rape Case | दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार में चौंकाने वाला खुलासा, पुलिस बोली- पीड़िता का आरोपी से था लव अफेयर

By रेनू तिवारी | Oct 17, 2025

पश्चिम बंगाल में, दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की जाँच के सिलसिले में, पुलिस ने आज घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया। सभी पाँचों आरोपियों को उस जगह ले जाया गया जहाँ पीड़िता के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार हुआ था। पीड़िता के हिरासत में लिए गए दोस्त को भी घटनास्थल पर ले जाया गया। 

अधिकारी ने कहा, पीड़िता गिरफ्तार किए गए अपने दोस्त के साथ रिश्ते में थी। हमने इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत जुटाए हैं। व्हाट्सएप पर उनकी बातचीत भी इसकी पुष्टि करती है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके दोस्त दोनों ने बताया कि घटना वाली रात वे श्मशान घाट के पास जंगल में गए थे। अधिकारी ने कहा, उनके बयान के अनुसार, जंगल जाते समय तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया। जब दोनों जंगल में दाखिल हुए तो तीनों ने उनका पीछा किया और अचानक उन पर हमला कर दिया। कुछ ही क्षणों में स्थिति नाटकीय रूप से बदल गई।

इसे भी पढ़ें: Trump के बयान पर भारत की सफाई—ऊर्जा आयात नीति में उपभोक्ताओं का हित के साथ कोई समझौता नहीं

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने घटना के बारे में बार-बार अपना बयान बदला है और जांचकर्ताओं को संदेह है कि यह जानबूझकर जांच को गुमराह करने का प्रयास है। इस बीच, बृहस्पतिवार को पुलिस ने जांच के लिए एक बार फिर जंगल के इलाके में अपराध स्थल की घेराबंदी की।

अधिकारी ने पुष्टि की, हालांकि एक हिस्से को पहले ही सील कर दिया गया था, लेकिन आज एक अतिरिक्त क्षेत्र की भी घेराबंदी कर दी गयी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों और पीड़िता के सहपाठी से कई चरणों में दिनभर पूछताछ की गई। ओडिशा की रहने वाली छात्रा और उसका दोस्त पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं।

News Source - PTI information   

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में