माकन को है जीत का भरोसा, बोले- राहुल गांधी बनेंगे प्रधानमंत्री

By अभिनय आकाश | May 23, 2019

नई दिल्ली। दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। फिलहाल दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। लेकिन नई दिल्लाी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने कांग्रेस जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगली सरकार कांग्रेस पार्टी ही बनाने जा रही है।

अजय माकन का मुकाबला नई दिल्ली सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी से है वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से बृजेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन ने कहा कि परिणाम निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीत जाएगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। 

प्रमुख खबरें

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में