चुनाव प्रचार में अचानक कुर्ता उठाकर बेल्ट दिखाने लगे तेजस्वी यादव, बोले- डॉक्टर ने बेड रेस्ट कहा है लेकिन...

By अंकित सिंह | May 09, 2024

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें पीठ दर्द के लिए तीन सप्ताह के आराम की सलाह दी है। पीठ दर्द के लिए पहनी गई कमर बेल्ट दिखाते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार से छुट्टी नहीं लेने का फैसला किया है। यादव ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक रैली के दौरान कमर दर्द के कारण पहनी हुई कमर बेल्ट दिखाने के लिए अपनी शर्ट उठाते नजर आ रहे हैं। एक रैली में भीड़ से बात करते समय राजद नेता के सहायकों को भी उन्हें उठने में सहायता करते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग से बलात्कार एवं उसे गर्भवती करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति धरा गया

यादव बिहार और अन्य राज्यों में रैलियां कर रहे हैं जहां राजद उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को वह झारखंड के पलामू में इंडिया ब्लॉक की उम्मीदवार राजद की ममता भुइयां के लिए प्रचार करने गए थे। आज, वह बिहार के जहानाबाद में हैं, जहां 1 जून को मतदान होना है। कल अपनी रैलियों में, यादव को भीड़ को संबोधित करते समय एक कुर्सी पर बैठे देखा गया, जाहिर तौर पर उनकी पीठ में दर्द था। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीठ में दर्द बढ़ने के कारण यादव ने छह मई की शाम को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) अस्पताल, पटना में एमआरआई कराया था। 

प्रमुख खबरें

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च

Horoscope September 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा भविष्य, Career और Health को लेकर बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी

Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को ड्रामा बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला