Coocking Tips: व्रत में बिना तेल के बनाएं ये हेल्दी डिशेज, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बेहतर

By अनन्या मिश्रा | Aug 08, 2024

सावन में अधिकतर लोग सोमवार के व्रत रखते हैं। इसलिए वह खानपान में सावधानी बरतते हैं। अक्सर व्रत में लोग पूड़ा, वड़ा और पकोड़े आदि बाते हैं। ऐसे में तेल में तले जाने के कारण इनको खाने से पेट भारी हो जाता है और जी मिचलाने लगता है। तो वहीं कुछ लोगों को गैस की समस्या हो जाती है। ऐसे में आप व्रत रहकर भी हेल्दी फूड नहीं खा पाते हैं। इसलिए हम आज इस आर्टिकल के जरिए आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना प्याज-लहसुन के ही नहीं बल्कि बिना तेल के भी बनाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Sawan Special Recipes: सावन में प्याज-लहसुन का नहीं करते सेवन तो लौकी से बनाएं ये 4 डिशेज, यहां देखें रेसिपी

समा चावल का पुलाव सामग्री

समा चावल- 1 कप

आलू कटा हुआ- 1 मध्यम आकार का

मूंगफली- 1/2 कप

हरी मटर- 1/2 कप

गाजर- 1 छोटा

बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1

1 छोटा चम्मच जीरा

स्वादानुसार सेंधा नमक

हरा धनिया

आवश्यकतानुसार पानी

ऐसे बनाएं पुलाव

सबसे पहले समा चावल को धोकर करीब 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

फिर चावल को पानी से निकाल लें और एक गहरे बर्तन में मूंगफली को सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

इसके बाद कुकर में जीरा भून लें और फिर कटे हुए आलू, गाजर, हरी मटर और हरी मिर्च डालकर कुछ मिनट तक भूनें।

सूखे और भीगे समा चावल को एक बर्तन में डालें और इसको सब्जियों के साथ अच्छे से मिलाएं।

अब इसमें 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें।

फिर अच्छे से चलाते हुए कुकर का ढक्कन बंद कर दें और मीडियम आंच पर दो सीटी आने तक इसे पकने दें।

प्रेशर निकलने के बाद इसके ऊपर से धनिया और मूंगफली डालकर मिक्स करें। 

अब इसको आप आलू के रायते और चटनी के साथ खाएं।

साबूदाना और आलू की हैशब्राउन सामग्री

रात भर भिगोया हुआ साबुदाना- 1 कप

आलू, उबले और कद्दूकस किए हुए- 2 मध्यम आकार के

बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 1

जीरा- 1/2 छोटा चम्मच

स्वादानुसार सेंधा नमक

आवश्यकतानुसार घी

बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

ऐसे बनाएं हैशब्राउन

सबसे पहले साबुदाना को रात भर के लिए भिगो दें। इससे वह नरम हो जाता है। 

अब इसके पानी को निथारकर अलग कटोरे में रख लें।

फिर इसमें उबला आलू, कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, सेंधा नमक और धनिया पत्ती मिलाएं।

इसके इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें फिर 15 मिनट के लिए इसे फ्रिज में रख दें। जिससे कि सारी सामग्री सेट हो जाए।

फ्रिज में इस मिश्रण को निकालकर छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। फिर इनको चपटी पैटी का आकार दे दें।

अब इसको नॉन स्टिक पैन गर्म करें और फिर इसमें घी डालकर हैशब्राउन रखें और धीमी आंच पर पकाएं।

फिर इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक भूनें, जब तक यह कुरकुरा न हो जाए।

इस तरह से बगैर तेल वाले हैशब्राउन बनकर तैयार हो जाएंगे। इनको आप दही या फिर टोमैटो केचप के साथ खा सकते हैं।

पनीर भुर्जी सामग्री

पनीर- 200 ग्राम

टमाटर बारीक कटा हुआ- 1

हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1

जीरा- 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

स्वादानुसार सेंधा नमक

बारीक कटा हुआ ताजा धनिया पत्ता

ऐसे बनाएं भुर्जी

भुर्जी बनाने के लिए पनीर को हाथों से मैश कर लें। वहीं पनीर में यदि पानी हो, तो उसको निथार लें।

अब नॉन स्टिक पैन या फिर कड़ाही गर्म करें और फिर इसमें एक छोटा चम्मच घी डालें और जीरा डाल दें।

फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं। 

जब टमाटर पक जाए, तो उसमें मसाले भूनें।

वहीं मसाले के घी छोड़ने पर मैश पनीर को पैन में डालकर अच्छे से चलाएं, ताकि यह मिक्स हो जाए। 

अब 2-3 मिनट तक पकाएं।

आखिर में हरी धनिया से इसको गॉर्निश करें और कुट्टू की पूड़ा या रोटी के साथ खाएं।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?