Meerut में नमाज के दौरान दिखा ठंड का असर, वजु में गर्म पानी उपयोग करने पर चल गई लाठियां

By रितिका कमठान | Jan 30, 2024

इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आया हुआ है। ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। वहीं घरों में भी लोग हीटर जलाकर ताप में ही रहने को मजबूर हो गए है। यहां तक की ठंड के कारण पानी में हाथ डालना भी मुश्किल हो रहा है।

दरअसल मस्जिद पर नमाज पढ़ने आने वाले नमाजियों के दो गुटों में गर्म पानी को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्षों ने इस मुद्दे पर बवाल करते हुए जमकर हंगामा किया है। इस दौरान दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियां भी बरसाईं। संघर्ष इतना भीषण रूप में हो गया था कि इसमें छह से अधिक लोग भी घायल हो गए। 

पुलिस की मानें तो तकिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नफीस सोमवार की सुबह लगभग 7.30 बजे नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे थे। यहां मौजूद जहिर पक्ष के लोगों ने नमाज अदा करने से पहले वजू के लिए गर्म पानी उपयोग करने का विरोध किया। विरोध के साथ ही जहिर पक्ष ने अपनी आवाज बुलंद की। इसी बीच जहिर पक्ष की तरफ से कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के साथ ही कई युवक लाठी डंडे तक लेकर मस्जिद में पहुंच गए। ऐसे में पानी को लेकर शुरु हुआ विवाद एक बड़ी घटना में तब्दिल हो गया। दोनों ही गुटों में जमकर मारपीट हुई।

दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई युवकों के घायल होने की भी सूचना मिली है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने और मामला बढ़ने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने सभी घायलों का उपचार करवाया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी