बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव का भाजपा पर जोरदार हमला, लगाए बड़े आरोप

By अंकित सिंह | Feb 11, 2025

लोकसभा में बोलते हुए, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह विपक्ष में अपने सहयोगियों की तरह केंद्रीय बजट के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट एक लक्षित बजट है, यह बजट उन लोगों के लिए केंद्रित है जो बहुत अमीर हैं, बड़े लोग हैं, उद्योगपति हैं। यह बजट उनके लिए बनाया गया है। मुझे इसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का कोई रोडमैप नजर नहीं आता और रोडमैप इसलिए नजर नहीं आता क्योंकि बजट आते ही हमने वो तस्वीरें देखीं। 

इसे भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman बजट पर आज लोकसभा में देंगी जवाब, नए टैक्स बिल को लेकर भी है जानकारी

तिवारी के अनुसार, आज भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी का चलन 35.99 लाख करोड़ रुपये है, जबकि नोटबंदी के समय यह राशि 16 लाख करोड़ रुपये से अधिक ही थी। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वर्ष 2024-25 में वित्तीय घाटे में मामूली कमी आई है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने बहुत ही चतुराई से वित्तीय घाटे के मापने के तरीके को बदल दिया। उन्होंने सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मौजूद नहीं होने पर सवाल उठाया और दावा किया कि यह सदन की परंपरा के अनुरूप नहीं है। इस पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि वित्त मंत्री राज्यसभा में हैं। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में BJP राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हाई-लेवल बैठक: आगामी विधानसभा चुनावों की बिछी बिसात, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Work Culture में तेजी से वायरल हो रहा Micro Break ट्रेंड, Desk Job वालों के लिए वरदान है यह 2-Minute ट्रिक

US- Canada में छिड़ी ट्रेड वॉर! Donald Trump के 50% टैरिफ के आगे नहीं झुके कार्नी, बातचीत तोड़ ईंट का जवाब पत्थर से देने का ऐलान!

India Bangladesh Ganga Water Treaty पर Bihar से उठ रहे सवालों का जवाब Modi सरकार को देना ही होगा