भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेस के दौरान पार्टी प्रवक्ता पर फेंका गया जूता

By अंकित सिंह | Apr 18, 2019

दिल्ली में भाजपा के पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक व्यक्ति ने भाजपा नेताओं पर जूता फेंका। शुरूआती जांच में पता चला है कि जूता भेकने वाला इंसान कानपुर का रहले वाला है और इसका नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है। इस संवाददाता सम्मेलन को जी वी एल नरसिम्हा राव संबोधित कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि यह संवाददाता सम्मेलन साध्वी प्रज्ञा को टिकट देने पर रखा गया था।

फिलहाल जूता भेंकने वाले इंसान को पकड़ लिया गया है और उससे पुछताछ की जा रही है। इस संवाददाता सम्मेलन को जी वी एल नरसिम्हा राव के अलावा वरिष्ठ नेता भुपेंद्र यादव भी संबोधित करने वाले थे। 

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar