जनसुनवाई के दौरान अधिकारी के सामने ग्रामीण ने खाया जहर, कलेक्टर ने कहा - नॉन इशू को इशू न बनाएं

By सुयश भट्ट | Oct 12, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में जनसुनवाई में एक ग्रामीण ने कलेक्टर के सामने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण के जमीन पर सरपंच ने कब्जा कर रखा है। उसे लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर फरियाद लगा चुका है। लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण ने जहर खा लिया। हालांकि ग्रामीण की हालत खतरे से बाहर है।

आपको बता दें कि मंगलवार को धार कलेक्टर डॉ. पंकज जैन जनसुनवाई कर रहे थे। एडीएम सलोनी सिडाना के सामने ग्रामीण छोटेलाल प्रजापति भी बैठा था। आवेदक ग्रामीण ने एडीएम को आवेदन देते हुए बताया कि सरपंच ने उसकी 30 बाई 50 जमीन पर कब्जा कर लिया है। जनसुनवाई में उसकी बात नहीं सुनी गई। इससे नाराज होकर सबके सामने जहरीला पदार्थ खा लिया।

वहीं ग्रामीण का आरोप है कि कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से फरियाद लगा चुका हूं। इसके बाद भी तिवडी गांव के दबंग सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण को धार जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल ग्रामीण की हालत ठीक है।

इसे भी पढ़ें:MP बड़े बिजली संकट से जूझ रहा है, मंत्री सड़क पर भैस घुमा रहे है 

दरअसल जिस बोतल को ग्रामीण लाया था उसे पुलिस को जांच के लिए भेज दी है। वहीं जानकारी के मुताबिक घटना के बाद कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों के कैमरे को बंद करवा दिया था। कलेक्टर ने कहा कि नॉन इशू को इशू मत बनाओ।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट