Gyanvapi: Survey में व्यासजी तहखाने में मिली थी 10 मूर्तियां, 8 को किया गया स्थापित, जलाई गई अखंड ज्योति

By अभिनय आकाश | Feb 02, 2024

काशी ज्ञानवापी मामले में जिस जगह पर पूजा पाठ चल रही है वहां पर मूर्तियों को स्थापित कर दिया गया है। ट्रेजरी से व्यास तहखाने में 8 मूर्तियों को लाया गया है। सर्वे में व्यास तहखाने में 10 मूर्तियां मिली थी। शिव, गणेश, विष्णु, हनुमान की खंडित मूर्तियां हैं। आपको बता दें कि सर्वे में मिली 10 मूर्तियों में से फिलहाल 8 को वापस लाकर स्थापित किया गया है। जिसकी पूजा चल रही है। जिन मूर्तियों को स्थापित किया गया है वो सभी मूर्तियां खंडित हैं। जिनमें दो शिवलिंग और दो हनुमान जी की मूर्ति बताई जा रही है। एक खंडित मूर्ति भगवान विष्णु की है। एक लक्ष्मी जी की और एक गणेश जी की प्रतिमा है। राम लिखे जिस शिलापठ को एएसआई ने इस तहखाने से लिया था, उसका भी पूजन चल रहा है। सिर्फ मूर्तियों की ही पूजा नहीं बल्कि ज्ञानवापी परिसर में व्यास जी के तहखाने में 9 दिनों के रामायण का अखंड पाठ भी शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: Varanasi में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई

इससे पहले आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति को राहत देने से इनकार कर दिया, जिसने वाराणसी अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसने हिंदू भक्तों को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सीलबंद तहखाने के अंदर पूजा करने की अनुमति दी थी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने महाधिवक्ता को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर और बाहर कानून व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी। 

प्रमुख खबरें

Yoga Tips: 40 की उम्र के बाद पुरुषों को सेहतमंद रखेंगे ये 4 Daily Yoga Asanas

Aja Ekadashi 2026 Puja Rules: अजा एकादशी पर Tulsi से जुड़े 5 नियम दिलाएंगे मां लक्ष्मी की कृपा

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन