फिल्म पानीपत पर मचे बवाल को लेकर दुष्यंत चौटाला ने दिया यह बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

जयपुर। हिंदी फिल्म ‘पानीपत’ में कुछ तथ्यों को लेकर विरोध के बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को कहा कि केन्द्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ ना हो। एक कार्यक्रम के लिए यहां आए चौटाला ने कहा कि बालीवुड फिल्म  पानीपत  के विरोध में स्थानों पर प्रदर्शन किया गया और ऐतिहासिक तथ्यों के छेड़छाड़ को लेकर आपत्तियां उठाई गई। इस तरह का विरोध पहले भी हो चुका है। केन्द्र को इस पर कदम उठाते हुए सुनिश्चित करना चाहिए कि फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए कुछ नीतिगत ढांचा होना चाहिए। नागरिकता संशोधन विधेयक पर चौटाला ने कहा कि इस विधेयक पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। चौटाला ने राजस्थान सरकार से ओवरलोडिंग वाहनों और शराब तस्करी पर कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग वाहनों और शराब तस्करी व्यापार के कारण दोनो राज्यों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जननायक जनता पार्टी के नेता चौटाला ने कहा कि पार्टी आने वाले समय में राजस्थान में अपनी पकड़ बनायेगी। चौटाला ने यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और अन्य नेताओं के साथ उनके निवास पर मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका