Dussehra 2024: देशभर में विजयादशमी की धूम, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

By अंकित सिंह | Oct 12, 2024

देशभर में आज दशहरे की धूम है। देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन की तैयारी चल रही है। दिल्ली में भी जबरदस्ती तरीके से लाल किला के पास रावण दहन की तैयारी है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के इसमें शामिल होने की संभावना है। दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन के साथ-साथ मेले का भी आयोजन किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। दशहरा सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक है। यही कारण है कि दशहरे के अवसर पर शुभकामनाओं का भी संदेश सामने आने लगा है। 

इसे भी पढ़ें: Dussehra 2024: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा का पर्व, जानिए पूजा का मुहूर्त

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।’’ गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम!

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल