दशहरे की भीड़ ने बता दिया असली शिवसेना कौन है, फडणवीस ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में जुटी ‘भारी’ भीड़ दिखाती है कि असली शिवसेना का नेता कौन है। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की बुधवार को हुई रैली के लिए अपमानजनक शब्द ‘शिमगा’ का इस्तेमाल किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि नागपुर में धम्मचक्र परिवर्तन दिवस उत्सव में व्यस्त होने के कारण उन्होंने दोनों नेताओं के भाषण बाद में यू ट्यूब के जरिये सुने। फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे के भाषण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

इसे भी पढ़ें: जल संरक्षण विषय पर दिसंबर में दिल्ली में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय जल प्रहरी समारोह

वहीं, जून महीने में शिवसेना नेतृत्व से बगावत कर और भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले शिंदे की रैली पर विपक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह रैली में भाजपा का ‘‘आलेख’’ पढ़ रहे थे। इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि जो ऐसा कह रहे हैं उन्हें नए लेखक की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आप कितनी बार एक ही बात कहेंगे? आप अपने लेखक को थोड़ा क्रिएटिविटी डालने को बोलो या कोई नया लेखक रखो।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe