By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। अस्थायी सूची में विभिन्न कॉलेजों और विभागों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें लॉ सेंटर-द्वितीय, पीजीडीएवी कॉलेज, बौद्ध अध्ययन विभाग, कैंपस लॉ सेंटर, एसपीएम कॉलेज, लक्ष्मी बाई कॉलेज, रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज और शहीद भगत सिंह कॉलेज शामिल हैं।
मतगणना 19 सितंबर को होगी।