अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे डच सैनिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

द हेग। नीदरलैंड के एम्सटर्डम के प्रतिष्ठित डाम चौराहे पर 16 जून को होने वाले सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में डच सैनिक हिस्सा लेंगे। इन समारोहों का आयोजन भारतीय दूतावास, नीदरलैंड के योग करने के उत्साही लोगों के साथ कर रहा है। इस एक दिवसीय समारोह में उत्तम स्वास्थ्य को लेकर योगाभ्यास प्रदर्शन, आध्यात्मिक सत्र, संगीत, नृत्य एवं निरामिष भोजन के साथ साथ वीगन भोजन (ऐसा भोजन जिसमें दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद और मांस शामिल नहीं होते) भी शामिल है।

भारतीय दूतावास ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि इस आयोजन का मुख्य आकर्षण डच सैन्य बल का योग कार्यक्रम में शामिल होना है। यह समारोह खुले में आयोजित होगा। डच रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बलों के लिए अपने प्रशिक्षण कार्यकम के संवर्धन और तनाव घटने के मकसद से योगाभ्यास को शामिल किया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता