राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में दुती चंद ने जीता स्वर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

नयी दिल्ली, दिग्गज फर्राटा धाविका दुती चंद ने अपने सत्र की शुरुआत 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक के साथ की जबकि 400 मीटर में प्रिया मोहन ने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिताब जीता। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2019 की स्वर्ण पदक विजेता दुती ने 100 मीटर फाइनल में 11.44सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की शुरुआत की। वह केआईआईटी विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछले साल 400 मीटर में भारत की सबसे तेज महिला धावक रही 18 साल की प्रिया ने फाइनल में 52.58 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। उन्होंने 2021 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहने के दौरान 52.77 सेकेंड के अपने पिछले निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती