2023 में चालू हो जाएगा द्वारका एक्सप्रेसवे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2022

नयी दिल्ली। द्वारका एक्सप्रेसवे, जिसे नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के नाम से भी जाना जाता है, 2023 में चालू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात का भार कम होगा।

इसे भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मुद्रास्फीति क्रमिक रूप से नरम पड़ सकती है: आरबीआई

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर 50-60 प्रतिशत यातायात को नए एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा, जिससे सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड की ओर यातायात में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में इसके चालू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में भी काफी मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे 16 लेन का है, जिसमें दोनों तरफ न्यूनतम तीन लेन की सर्विस रोड का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल