Kisan Andolan में डीवाई चंद्रचूड़ की एंट्री, CJI बोले- जाम में फंसे तो मुझे बताएं

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2024

एमएसपी कानून समेत करीब 12 सूत्रीय मांगों को लिए किसान संगठन दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं। दिल्ली चलो नारे के साथ हजारों किसान ने संसद घेराव का ऐलान किया है। कई जगह भीषण जाम लग चुका है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मुद्दो को उठाया गया। बॉर एसोसिएशन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखी गई थी। जिसका संज्ञान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने लिया है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जाम में फंसे हो तो मुझे बताएं। कई वकीलों के केस कोर्ट में लगे हुए हैं। जाम के चलते कई वकील सुप्रीम कोर्ट नहीं पहुंच पाएं। किसान आंदोलन के मद्देनजर परेशानी का जिक्र सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से किया गया। दिल्ली कूच के मार्च के बाद कई किलोमीटर तक रेंगता हुआ ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।  

इसे भी पढ़ें: मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ...आतंकी पन्नू ने जारी किया वीडियो, कहा-किसानों को आज तक कुछ नहीं मिला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सरकार को जो जानकारी मिल रही है उसमें बहुत सारे ऐसे लोग जो इसमें कोशिश करेंगे कि इस तरह की स्थिति बने जिससे वातावरण प्रदूषित हो। मैं किसान भाइयों से कहूंगा कि इन चीजों से वे बचें। भारत सरकार किसानों के हितों को लेकर प्रतिबद्ध है। अधिकांश बातों पर हम बात करने के लिए तैयार हैं। उसके कई विकल्प वे भी दे सकते हैं हम भी विकल्प दे सकते हैं, एक विकल्प पर आकर हम एक समाधान ढूंढ सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

अंकिता भंडारी के माता-पिता की हिरासत पर बोले अभिषेक बनर्जी, BJP पर अधिकारों के हनन का आरोप

Capacity Building Commission की कार्यशाला लखनऊ में, CM Yogi करेंगे शुभारंभ

पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा