ई-कॉमर्स कंपनी ebay ने paytm मॉल में 5.59% शेयर 1,101 करोड़ में खरीदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। अमेरिका की ई-वाणिज्य कंपनी ईबे ने पेटीएम मॉल में 5.59 प्रतिशत हिस्सेदारी 16 करोड़ डॉलर (करीब 1,101 करोड़ रुपये) में खरीदी है। इस संबंध में पेटीएम मॉल की मातृ कंपनी पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजार को जानकारी दी।

कंपनी ने ईबे को निजी नियोजन के आधार पर प्राथमिकता शेयर जारी कर यह हिस्सेदारी बिक्री की है। कंपनी को यह राशि ईबे की सिंगापुर इकाई से प्राप्त हुई है।

प्रमुख खबरें

UN में भारत का पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार, कश्मीर से ओसामा तक की याद दिलाई

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के मुख्य घटनाक्रम

Asian Games में Ancy Sojan ने 6.53 मीटर कूद के साथ जीता सिल्वर, हरिता को 200m में ब्रॉन्ज

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप