मुरादाबाद में ई रिक्शा चालक की चाकूओ से गोदकर हत्या, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मौत का वीडियो

By टीम प्रभासाक्षी | Sep 19, 2021

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अब यह हौसले इस हद तक पहुंच चुके हैं कि अपराधी दिन दहाड़े क्राइम को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में प्रदेश में कुछ ऐसी घटना हुई जिसने प्रशासन व्यवस्था को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आया है। मुरादाबाद में युवक की बीच सड़क पर भीड़ भरे इलाके में हत्यारों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर डाली। अब इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा मामला ?

सरेआम जब मुरादाबद की सड़क पर एक ई रिक्शा चालक के अपराधियों ने चाकूओं से वार किए तो हर कोई हैरान रह गया। थाना कटघर के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ई रिक्शा चलाने वाले जाहिद नाम के शख्स के अज्ञात अपराधियों ने धारदार हत्यारों से हमला बोला। अचनाक हुए हमले के बाद जब ई रिक्शा चालक जाहिद ने भागने की कोशिश की तो आरोपी भी उसका पीछा करते हुए भागे और भीड़ भाड़ वाले इलाके में ही उसपर चाकूओं से हमाल बोल दिया।

वहीं घटनास्थल पर मृतक के भाई ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई की कोई रंजिश नहीं थी। लड़ाई से जुड़ा सारा मामला निपट चुका था। फिर भी उसके भाई की जान ले ली गई।

हालांकि पुलिस ने अपराधियों को अपने शिकंजे में ले लिया है लेकिन अभी उत्तर प्रदेश की पुलिस पूरे तरीके से मामले की छानबीन कर रही है ताकि हत्या के इस एंगल को जल्द से जल्द सुलझाया जा सकें और जो तथ्य सामने आएं उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा

ECI का बड़ा U-टर्न, फॉर्म 6 से हटाया SIR का कॉलम, 2 चुनाव आयुक्तों ने इस पर सवाल उठाए थे

Kerala High Court ने नशे में गाड़ी चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का दिया सख्त निर्देश

Supriya Sule और मैं देश की चिंता कर लेंगे, आप स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पवार को मोदी के फोन से मची राजनीतिक हलचल