हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से किया वादा पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे : आजाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

अलीगढ़ (उप्र)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार से किए अपने सभी वादों को दस दिन में पूरा करने की चेतावनी दी है, अन्यथा वह अलीगढ़ के आयुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में हाथरस में बलात्कार कांड की पीड़िता के परिवार से मिलने आए आजाद ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक साल पहले पीड़ित परिवार को नौकरी और आवास सहित आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा अब तक पूरा न होना परिवार के साथ एक क्रूर मजाक है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा निशाना

आजाद ने कहा, अगर इन आश्वासनों को पूरा नहीं किया गया और हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार को न्याय नहीं दिया गया तो हम दस दिनों के बाद अलीगढ़ आयुक्त कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल