ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2019

मेलबर्न। भारतीय टीम के दिन रात के पहले टेस्ट के बीच ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने उम्मीद जताई है कि विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया में अगले साल दिन रात का टेस्ट खेलेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार से कोलकाता में शुरू हुआ। दोनों टीमों पहली बार गुलाबी गेंद से खेल रही हैं। वार्न ने बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली और कप्तान कोहली को बधाई दी। 

उन्होंने गांगुली के एक ट्वीट पर जवाब दिया कि आपको और कोहली को दिन रात का टेस्ट खेलने पर राजी होने के लिये बधाई। मुझे उम्मीद है कि एडीलेड में फिर टीम दिन रात का टेस्ट खेलेगी। यह शानदार होगा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि शाबास सौरव। उम्मीद है कि टीम अगली बार आस्ट्रेलिया में भी दिन रात का मैच खेलेगी। भारतीय टीम अगले साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी जहां उसे चार टेस्ट खेलने हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।