EAM S. Jaishankar का Ukraine-Poland दौरा: Russia-Ukraine War में भारत की 'Peace Maker' भूमिका पर नजर

By अभिनय आकाश | Sep 02, 2026

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा "द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने" पर केंद्रित होगी और दोनों पक्षों को "क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित के मुद्दों" पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर देगी। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रथम उप-प्रमुख सर्गी किस्लिट्स्या ने यूक्रेन में भारत के राजदूत अंजनी कुमार के साथ "महत्वपूर्ण बैठक" की और भारत-यूक्रेन संबंधों की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में नई दिल्ली की भूमिका भी शामिल थी।

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026 | Delhi Police ने जारी की मोटरकेड रिहर्सल के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री, जानें किन रास्तों से बचने की है सलाह

उन्होंने कहा, हम भारत के साथ बातचीत जारी रखने और शांति के लिए इस साझा दिलचस्पी को ठोस कदमों में बदलने की उम्मीद करते हैं। इससे पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा था कि रूस द्वारा रात भर यूक्रेन पर किए गए बड़े हवाई हमले में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कुल मिलाकर, हमले में 12 लोग मारे गए - जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है - और दर्जनों अन्य घायल हो गए। जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

प्रमुख खबरें

Nepal Border तक भागने की कोशिश नाकाम, Shiva Sharma Case में UP STF ने श्रद्धा दुबे को दबोचा

Ultra Processed Foods पर विशेषज्ञों में मतभेद, शोध में सामने आए मिले-जुले नतीजे

HNGIL का विनिर्माण क्षमता विस्तार पर 500 करोड़ रुपये तक निवेश का लक्ष्य

Manoj Joshi ने Sardar Patel बनने के लिए 7 साल किया शोध, पढ़ीं 260 से ज्यादा किताबें