Earth Hour| जब एक घंटे के लिए बंद रहेंगी सभी ASI Monuments की लाइटें

By रितिका कमठान | Mar 23, 2024

दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने के उद्देश्य से आज 23 मार्च को अर्थ आवर मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 से 9:30 तक पूरे भारत में 1 घंटे के लिए लाइटें बंद रखी जाएगी। इस दौरान सभी जरुरी भवनों और ऐतिहासिक स्मारकों में भी गैर जरुरी लाइटें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इस कड़ी में शनिवार को स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अर्थ आवर के मौके पर ऐतिहास्क स्मारकों पर एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर दी जाएंगी।

इन स्मारकों में पुराना किला, लाल किला, राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, कुतुब मीनार, अक्षरधाम, जंतर मंतर, कोटला फिरोज शाह, सफदरजंग का मकबरा और तुगलकाबाद किला शामिल हैं। अर्थ आवर के दौरान रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक लाइटें बंद कर दी जाएंगी। बता दें कि इसकी शुरुआत 31 मार्च 2007 को सिडनी में हुई थी, जो कि संरक्षण के लिए एक प्रतीकात्मक संकेत है। हर साल अर्थ आवर पर दुनिया भर में लोग स्वेच्छा से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें बंद कर देते हैं। यह एक ऐसा आंदोलन है जो हमें हमारे ग्रह के लिए अधिक आशावादी और लचीला भविष्य बनाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता रहा है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया ने 2007 से इस देश में अर्थ आवर का नेतृत्व किया है। हर साल इसे बड़ा बनाया जा रहा है। ये जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया के महासचिव और सीईओ रवि सिंह ने दी है। नई दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं को 23 मार्च को अर्थ आवर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस आयोजन का उद्देश्य ऊर्जा बचाना और स्थिरता को बढ़ावा देना है, दुनिया भर के अरबों लोग इस पहल में शामिल हो रहे हैं। 23 मार्च, 2024 को अर्थ आवर दिवस, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक एकता का प्रतीक है। 2007 में सिडनी में अपनी शुरुआत से, यह दुनिया भर में स्थिरता और पर्यावरण वकालत को बढ़ावा देने वाले एक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। 

प्रमुख खबरें

अचानक RJD कार्यकर्ता पर भड़के लालू के लाल! मंच से धक्का देने का वीडियो वायरल, अब खुद बताई असली वजह

Cannes Film Festival 2024: कियारा आडवाणी का कान्स डेब्यू! वीमेन इन सिनेमा में करेंगी इंडिया को रिप्रेजेंट

मोदी के मुकाबले कौन? 75 साल वाला फेर फंसा केजरीवाल करना चाहते हैं 1 तीर से 5 शिकार, क्या जेल से ही देश चलाने की कर ली है तैयारी

RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने उतरेंगे रॉयल्स टीम