Earthquake: जयपुर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2023

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार अलसुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर के कई हिस्सों में सुबह लगभग चार बजे भूकंप के झटके महसूस होते ही घबराए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, जयपुर में भूकंप सुबह चार बजकर नौ मिनट पर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आया। एनसीएस के अनुसार, इसके बाद भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 22 मिनट पर 3.1 तीव्रता और फिर सुबह चार बजकर 25 मिनट पर 3.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की