Earthquake Alert: 6.2 तीव्रता के भूकंप ने ताइवान के पूर्वी तट को हिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2022

ताइपे। ताइवान के पूर्वी तट पर बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप में जान माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। द्वीप के केंद्रीय मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप ताइवान के दक्षिण पूर्वी तटीय शहर हुलिएन से 29 किलोमीटर (18 मील) दक्षिण-पूर्व में आया। भूकंप की गहराई 5.7 किलोमीटर (3.5 मील) थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद कृष्णमूर्ति ने भारत के खिलाफ आक्रामकता के लिए चीन की आलोचना की

राजधानी ताइपे में इमारतें लगभग एक मिनट तक हिलती रहीं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूमिगत पैदल पार पथ (सबवे) का परिचालन कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। सितंबर में, द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें एक इमारत ध्वस्त हो गई थी और एक व्यक्ति मारा गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

US में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति से पूछताछ, Jeffrey Epstein से संबंधों पर Bill Clinton ने दी गवाही

Trump ने Anthropic को किया बैन, तो Sam Altman ने US Army से कर ली OpenAI की महाडील!

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh Army में मौजूद Pakistan समर्थक अफसरों को PM Tarique Rahman ने दिखाया बाहर का रास्ता

Alia Bhatt ने तोड़ी चुप्पी! BAFTA Red Carpet पर अजीब एक्सप्रेशंस के लिए ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब