अलास्का के सबसे बड़े शहर के पास ज्वालामुखी के नीचे भूकंप ने चिंता बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2024

अलास्का के सबसे बड़े शहर के निकट ज्वालामुखी के नीचे इस साल भूकंप की बढ़ती घटनाओं ने भूवैज्ञानिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। एंकरेज से लगभग 129 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में ज्वालामुखी ‘माउंट स्पर’ पिछली बार 1992 में फटा था और इस दौरान लगभग 19 किलोमीटर दूर तक इसकी राख हवा में फैल गई थी जिसके कारण उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और लोगों को मास्क लगाने के लिये मजबूर होना पड़ा था।

वेधशाला के वैज्ञानिक डेविड फी ने शुक्रवार को बताया कि इस साल ज्वालामुखी के नीचे कम तीव्रता वाले लगभग 1,500 भूकंप आए जो साल भर में सामान्य तौर पर आने वाले लगभग 100 भूकंप से काफी अधिक हैं। फी ने कहा कि इनकी संख्या बहुत ज्यादा लग सकती है लेकिन यह ‘‘उतने भी अधिक नहीं है।’’

यह ज्वालामुखी के फटने के संबंध में एक संकेत हो भी सकता है या नहीं भी। इससे पहले 2004 से 2006 तक भूकंप से जुड़ी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं लेकिन उस दौरान कोई गंभीर विस्फोट नहीं हुआ। फी ने कहा, “हमें अपने आकड़ों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं दिख रहा है जो हमें बता सके कि विस्फोट आसन्न है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: चेहरा धोने के बाद बस 2 मिनट का ये स्टेप देगा Natural Glow, जानें सही तरीके

Chandigarh के Petrol Langar में मुफ्त कूपन के लिए लगी भीड़, बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित

Satyendar Jain को ACB ने DJB निविदा मामले में गिरफ्तार किया, AAP नेता बोले- यह राजनीति है

Maternity Leave के बाद ऑफिस लौटना क्यों बन जाता है मानसिक चुनौती? एक्सपर्ट्स ने बताए Anxiety और Stress के बड़े कारण