जापान के मियाको द्वीप में भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2023

दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाको द्वीप में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। क्षति या हताहत की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। इससे पहले अक्टूबर के महीने में जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुबह 11 बजे तोरीशिमा द्वीप के पास आए भूकंप के बाद यह चेतावनी दी थी।

इसे भी पढ़ें: अब क्या करेंगे किम जोंग, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जापान ने समु्द्र में दिखाई अपनी ताकत

इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.6 थी।भूकंप का केंद्र टोक्यो से लगभग 550 किलोमीटर (340 मील) दक्षिण में प्रशांत महासागर में था। धरती पर जापान सबसे अधिक भूकंप प्रभावित इलाकों में से एक माना जाता है। 2011 में आए भीषण भूकंप की वजह से सुनामी ने उत्तरी जापान के बड़े हिस्से को नष्ट कर दिया था और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भी इससे भीषम क्षति पहुंची थी।   

प्रमुख खबरें

अब इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

Lucknow को रक्षा मंत्री Rajnath Singh की बड़ी सौगात, CM Yogi के साथ करेंगे Green Corridor का उद्घाटन

Speaker से ऊपर समझने की बीमारी का इलाज नहीं, Om Birla के खिलाफ Motion पर रिजिजू का पलटवार

खेल का कोई धर्म नहीं, World Cup Trophy मंदिर ले जाने पर भड़के Kirti Azad, कहा- शर्म आती है