Meghalaya के North Garo Hills में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2023

शिलांग। मेघालय और आस-पास के राज्यों में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का झटका शाम 6 बजकर 15 मिनट पर राज्य के नॉर्थ गारो हिल्स जिले में महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय रेसुबेलपारा से लगभग तीन किमी दूर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में वंदे भारत का बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की समझदारी से एक्सीडेंट होने से बचा


भूकंप का झटका आस-पास के राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और सिक्किम में भी महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भूकंप के कारण हमें जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।’’ पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Tamil Nadu में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, चार घायल

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot