By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025
देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था। भूकंप पांच किलोमीटर की गहराई में आया था।